फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अहार में गंगा पर बनकर तैयार हुआ पैंटून पुल, आवागमन हुआ शुरू

विज्ञापन
अहार में गंगा पर बनाया गया पैंटून पुल। संवाद
विज्ञापन
अहार। अवंतिका देवी मंदिर से गंगा नदी पर पैंटून पुल बनकर तैयार हो गया है। इस पर लोगों का आवागमन भी शुरू हो गया। पुल के बनने से अब अमरोहा, संभल व मुरादाबाद जाने वाले लोगों का सफर आसान हो गया है।
विज्ञापन

गंगा नदी को पार करने के लिए पैंटून पुल का सहारा लिया जाता है। इसके माध्यम से अमरोहा जाने के लिए लोग पैदल, साइकिल, बाइक, कार और ट्रैक्टर समेत अन्य हल्के वाहनों से आवागमन करते हैं। इस क्षेत्र में पक्का पुल न होने के कारण लोग इसी का इस्तेमाल करते हैं। रोजाना अहार से अमरोहा और अमरोहा से अहार की ओर चार हजार से अधिक लोगों का आवागमन रहता है।
यह लोक निर्माण विभाग बनवाता है। इसे मानसून की बारिश के दौरान हटा दिया जाता है। इस पुल का निर्माण पिछले काफी समय से चल रहा था, जो अब बनकर तैयार हो गया। ग्रामीण पंकज और रोहताश ने बताया कि पुल का संचालन होने से अब भगवानपुर और अनूपशहर तक जाने की जरूरत नहीं है। लोक निर्माण विभाग के घाट दरोगा हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पैंटून पुल का निर्माण कार्य पूरा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें