फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर गांव में बनेगा तालाब, मिला बजट

Tue, 19 Apr 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
तालाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लुढ़कते भू जल स्तर को रोकने के लिए जनपद के सभी 951 ग्राम पंचायतों में तालाबों का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने योजना को मंजूरी दे दी है। इसके लिए मनरेगा के तहत पर्याप्त मात्रा में बजट में मिल गया है। डार्क जोन में शामिल ब्लॉकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन


जनपद के छह ब्लॉक खुर्जा, सिकंदराबाद, गुलावठी, शिकारपुर, दानपुर में भू जल स्तर सामान्य से नीचे पहुंच गया है। बाकी ब्लॉकों में भी जल स्तर का हाल ठीक नहीं है। भू जल स्तर को सुरक्षित करने के लिए प्रत्येक गांव में तालाब का निर्माण होगा।

इसी सत्र में तालाबों की खुदाई शुरू होगी। तालाब की खुदाई में मनरेगा मजदूरों की मदद ली जाएगी। बता दें कि, जनपद में 951 ग्राम पंचायतें हैं। इन सभी ग्राम पंचायतों में तालाबों का निर्माण होना है। डार्क ब्लॉक के गांवों में दो-दो तालाब भी बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी चुनकू राम पटेल ने बताया कि इसी सत्र में तालाबों की खुदाई शुरू करा दी जाएगी। सिंचाई विभाग पर तालाब में पानी भरने की जिम्मेदारी होगी।

सवा लाख हेक्टेयर में होगी धान की रोपाई
इस बार धान की रोपाई सवा लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में की जाएगी। गत वर्ष करीब डेढ़ लाख हेक्टेयर में धान बोया गया था। चूंकि धान के दाम किसानों को ठीक नहीं मिले हैं। इसलिए धान का रकबा घट सकता है। कृषि विभाग ने डार्क ब्लॉकों में धान की रोपाई नहीं करने की सलाह किसानों को दी है। बता दें कि धान की फसल को सिंचाई की अधिक जरूरत होती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें