फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहा एक्यूआई, दिवाली पर नहीं होगी आतिशबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार बढ़ रहा एक्यूआई, दिवाली पर नहीं होगी आतिशबाजी
विज्ञापन

बुलंदशहर। लगातार बढ़ते एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) के कारण दिवाली के मौके पर इस बार भी आतिशबाजी की अनुमति नहीं दी जाएगी। एनजीटी के आदेशों पर पिछले वर्ष की भांति आतिशबाजी करने और बिक्री दोनों पर रोक रहेगी। इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट ने आतिशबाजी की बिक्री और आतिशबाजी करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष सुप्रीम कोर्ट ने जिला प्रशासन को आदेश दिए थे कि अधिक प्रदूषण वाले क्षेत्रों में त्योहार पर आतिशबाजी को बंद रखा जाए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के चलते जिले में भी आतिशबाजी की बिक्री और जलाना पूरी तरह से प्रतिबंधित था। कोर्ट के आदेश पर पटाखा व्यापारियों ने इस संबंध में कई बार अधिकारियों से मिलकर अनुमति मांगी थी लेकिन जिला प्रशासन ने इस संबंध में अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इस बार भी एनजीटी के आदेशों के चलते जिले में आतिशबाजी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। सिटी मजिस्ट्रेट मीनू राणा ने बताया कि जिले में एक्यूआई का स्तर करीब 170 पर पहुंच गया है और 200 से अधिक होने पर लोगों को परेशानी होने लगती है। एक्यूआई बढ़ने के कारण जिले में इस बार भी आतिशबाजी की बिक्री और जलाने पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह लगातार चेकिंग करते हुए नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें