फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी समेत अन्य स्थानों पर लगातार जलाया जा रहा कूड़ा

विज्ञापन
स्याना रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में कूड़े के ढेर में लगी आग। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
कांशीराम कॉलोनी सहित जगह-जगह जलाया जा रहा कूड़ा
विज्ञापन

बुलंदशहर। दिवाली से पहले ही शहर की फिजा में कूड़ा आदि जलाकर जहर घोला जा रहा है। जिससे शहर की हवा धीरे-धीरे खतरनाक होती जा रही है। वहीं, अफसरों द्वारा कार्रवाई न किए जाने से कांशीराम कॉलोनी समेत जिलेभर में खुलेआम कूड़े को जलाया जा रहा है। जिसकी जानकारी होने के बाद भी अफसर आंखें मूंदें बैठे हैं।
जनपद का दिल्ली से सटा होने और एनसीआर क्षेत्र में आने से मौसम बदलने के साथ दिवाली से पूर्व ही जिले में प्रदूषण का असर बढ़ने लगा है। जिससे जिले के आसपास के क्षेत्रों की हवा खराब होने लगी है। इसके बावजूद नगर समेत जनपद भर में खुलेआम कूड़े को जलाया जा रहा है। जिससे जनपद का पीएम 2.5 और पीएम 10 समेत एक्यूआई बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में जैसे-जैसे तापमान में कमी आएगी वैसे-वैसे वायु प्रदूषण और बढ़ता जाएगा। इस पर विभागीय अफसरों द्वारा कोई कार्रवाई न करने और जिले वासियों के जागरूक न होने से हालत और अधिक खराब हो सकते है। शनिवार शाम और रविवार सुबह नगर के कांशीराम आवास परिसर में कूड़े के ढ़ेर में आग जलती हुई नजर आई।
विज्ञापन

गत सप्ताह से 200 के पार चल रहा एक्यूआई
सितंबर माह समाप्त होने के बाद से जनपद का एक्यूआई दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। अक्तूबर माह से पूर्व जनपद का एक्यूआई जहां 200 से कम था। वहीं, एक अक्तूबर के बाद से जनपद का एक्यूआई में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 01 अक्तूबर को जनपद के एक्यूआई 173 था। जिसके बाद 02 अक्तूबर को 221, 03 अक्तूबर को 230, 04 अक्तूबर को 215, 05 अक्तूबर को 229, 06 अक्तूबर को 262, 07 अक्तूबर को 246, 08 अक्तूबर को 265, 09 अक्तूबर को 262, 10 अक्तूबर को 268 और 11 अक्तूबर को 268 एक्यूआई मापा गया।
ये भी है कारण
पर्यावरणविद राजेंद्र पथिक का कहना है कि गिरते तापमान और खराब हवा एक्यूआई बढ़ने का मुख्य कारण है। इसके अलावा बढ़ती गाड़ियां, ट्रैफिक जाम, बिना प्रदूषण जांच के वाहनों का संचालन और सड़कों की खुदाई के कारण भी वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। इससे लोगों में बीमारियां भी बढ़ने की आशंका है।
अफसर नहीं करते कार्रवाई
जिले में नगर पालिका और पंचायत अफसरों द्वारा कूड़ा जलाने पर रोक नहीं लगाई जा रही है। जिससे प्रतिदिन खुलेआम कर्मचारी और लोग कूड़े को आग लगाकर वायु प्रदूषण कर रहे हैं। साथ ही जिलेभर में काफी संख्या में वाहन बिना प्रदूषण पास के संचालित हो रहे हैं, इस ओर परिवहन अफसर आंख बंद किए हुए हैं। विभिन्न फैक्टरियों द्वारा प्रदूषण फैलाया जा रहा है। अफसरों को नियमानुसार कार्रवाई कर प्रदूषण करने से लोगों को रोकना चाहिए।
विज्ञापन

बोले अफसर
नगर में कूड़ा जलाने पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए जल्द ही टीम बनाकर अभियान चलाया जाएगा। - मनोज कुमार रस्तोगी, नगर पालिका ईओ
जिले में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए उपाय किए जा रहे हैं। जनता को भी प्रदूषण नियंत्रण के लिए जागरूक होना पड़ेगा। - आशुतोष चौहान, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें