फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पहलवानों के समर्थन में दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। पहलवानों के समर्थन में दिल्ली जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया, जिसके चलते भाकियू कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए नेशनल हाईवे-34 पर जाम लगा दिया। करीब 45 मिनट तक हाईवे पर जाम लगा रहा। बाद में अधिकारियों ने तीन वाहनों को ही दिल्ली जाने की अनुमति दी। हाईवे जाम होने के कारण वाहन चालक जाम में फंस गए।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत गुट के मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान रविवार को दिल्ली जा रहे थे। गुड्डू प्रधान ने बताया कि पहलवानों के समर्थन में भाकियू पदाधिकारी दिल्ली जा रहे थे। जहां पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत कार्यकर्ताओं को संबोधित करना तय था। आरोप है कि नेशनल हाईवे-34 गुर्जर चौक के पास उन्हें पुलिस ने रोक लिया। जब पुलिस से रोकने का कारण पूछा तो अधिकारी कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए, जिसके चलते भाकियू कार्यकर्ता हाईवे पर ही धरना-प्रदर्शन करने के लिए बैठ गए और जाम लगा दिया।
एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी, सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने मांग की कि जब तक दिल्ली जाने की अनुमति नहीं दी जाती है तब तक वह जाम नहीं खोलेंगे। तीन से अधिक वाहनों के आगे जाने की अनुमति नहीं दिए जाने के कारण बड़ी संख्या में किसान रोडवेज बस में सवार होकर दिल्ली की ओर रवाना हुए। इस दौरान मिंटू चौधरी, विनेश चौधरी, मान सिंह, कुलदीप, वकुल चौधरी, हिमांशु चौधरी, किशनपाल सिंह, गौरव,महाराज सिंह, धमेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन


जाम के कारण हजारों लोगों को हुई परेशानी
नेशनल हाईवे-34 पर किसानों के जाम लगाने के चलते हजारों की संख्या में लोगों को परेशानी हुई। करीब 45 मिनट तक किसानों के प्रदर्शन के कारण हाईवे पर कई किमी तक का जाम लग गया। जाम में फंसने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वही हाईवे पर जाम को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया।

किसान क्रांति गेट कूच करते आठ भाकियू कार्यकर्ता हिरासत में
औरंगाबाद। भारतीय किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष को गाजियाबाद स्थित किसान क्रांति गेट पर कुच करने के दौरान थाना पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष राकेश लोधी रविवार दोपहर 11 बजे अपने निजी वाहन से किसान क्रांति गेट जा रहे थे। बुलंदशहर-गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाईवे स्थित जहांगीराबाद मोड़ चौराहे पर पुलिस ने उनके वाहनों को रोक लिया। जब किसानों ने किसान क्रांति गेट जाने के लिए जिद की तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लेकर थाने आए और दोपहर बाद छोड़ दिया। संवाद

घर में नजरबंद रहे भाकियू पदाधिकारी
खुर्जा जंक्शन। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों के समर्थन में प्रदर्शन करने जा रहे भाकियू चढ़ूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुनाम सिंह चढ़ूनी को हिरासत में लेने के विरोध में जिलाध्यक्ष सूबे सिंह डागर को दिल्ली जाने से पहले ही पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया। इस दौरान तहसील अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, संजू मास्टर, राकेश, अरविंद, मितेश, रिंकू, अमरजीत, सुनील, योगेश फौजी, श्यौराज सिंह विक्की, अजय शर्मा योगेंद्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें