बुलंदशहर के अमरपुर में एविएटर एप से कर्ज में डूबने पर भतीजे मुजम्मिल ने पैसों के लिए ताऊ की हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया। हत्या के बाद आरोपी ने मृतक के मोबाइल से 15 हजार भी अपने खाते में ट्रांसफर किए। स्वाट टीम व खानपुर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी मुजम्मिल को जेल भेजा।
23 सितंबर को अमरपुर निवासी 48 वर्षीय राशिद घर से लापता हुए थे, उसी दिन उसकी हत्या कर दी गई थी। 24 सितंबर को वर्चुअल एप से आरोपी ने मृतक के बेटे को फिरौती का मैसेज किया था, 5 लाख फिरौती मांगी गई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया। चाकू से सिर और गर्दन पर प्रहार कर हत्या की गई थी। इसके बाद उसने बाग में शव को ठिकाने लगाया था। आलाक़त्ल छूरी, हत्या के समय पहना लोअर और मृतक का मोबाइल पुलिस ने बरामद किया।