बुलंदशहर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक से दो पेटी पटाखे बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि बुधवार को मामन चौकी क्षेत्र में शनिदेव मंदिर के पास पतंग की दुकान से आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम दिनेश कुमार गर्ग निवासी मामन रोड साठा कोतवाली नगर बताया। उसके पास से दो पेटी पटाखे बरामद हुए। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।