फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: प्रधानमंत्री के मेरठ दौरे से पहले पुलिस का पहरा.. किसान नेता और कार्यकर्ता घर में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/गुलावठी/ऊंचागांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को मेरठ दौरे और नमो भारत कॉरिडोर के उद्घाटन से पहले प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। प्रधानमंत्री को विभिन्न मुद्दों पर ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर रहे किसान संगठनों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को रोक दिया गया। शनिवार रात से ही जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में किसान नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

ऊंचागांव क्षेत्र के रघुनाथपुर में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह राणा को पुलिस ने उनके पैतृक आवास पर नजरबंद कर दिया। देवेंद्र सिंह राणा का कहना था कि वह जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपना चाहते थे।
संगठन के पदाधिकारियों ने इस कार्रवाई को संविधान के अनुच्छेद 19 और 21 का खुला उल्लंघन बताते हुए प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। वहीं, भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह को भी पुलिस ने उनके घर से बाहर नहीं निकलने दिया। वे यूजीसी के नए नियमों और भारत-अमेरिका के बीच कृषि एवं दूध समझौतों के विरोध में ज्ञापन देने मेरठ जा रहे थे।
विज्ञापन

इसी क्रम में शिकारपुर में एनसीआर अध्यक्ष नरेश प्रधान और खुर्जा में युवा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पिंटू राघव को भी नजरबंद रखा गया। धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि यदि इन समझौतों को वापस नहीं लिया गया, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
गुलावठी में भी पुलिस की सक्रियता नजर आई। यहां, भारतीय किसान मजदूर यूनियन (सिंघानिया) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोलंकी को पुलिस ने भनक लगते ही उनके आवास पर रोक लिया। सोलंकी अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को रद्द करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री से मिलने की तैयारी में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें