ककोड़। अमर सिंह हत्याकांड को लेकर पुलिस ने अहम सुराग हाथ लगने का दावा किया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। दिल्ली के मंडावली निवासी जलबोर्ड से सेवानिवृत अमर सिंह का बुधवार की सुबह ककोड़ क्षेत्र के गांव आजमपुर हुसैन स्थित उनके घर पर उनका लहूलुहान शव मिला। वहीं, घटनास्थल से शराब की खाली बोतलें भी मिलीं। पुलिस ने मृतक के बेटे दीपक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस के हाथ अहम सुराग हाथ लगे हैं। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।