फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस फोर्स न मिलने से अटका अतिक्रमण हटाओ अभियान

Tue, 08 Nov 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के लिए साहब दिनभर पुलिस फोर्स का इंतजार करते रहे। काफी समय इंतजार के बाद अभियान को स्थगित कर दिया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर अभियान सोमवार से शुरू होकर 15 नवंबर तक शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर चलाया जाना था। मंगलवार को पालिका के ईओ टीम के साथ कालाआम चौराहे पर पहुंच गए।
विज्ञापन


घंटों इंतजार के बाद जब पुलिस नहीं पहुंची तो अभियान को स्थगित कर दिया गया। एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने फोर्स कम होने का हवाला देते फिर कभी अभियान चलाने की बात कही है।  ईओ एके सिंह का कहना है कि  पुलिस न आने के कारण अतिक्रमण हटाओ अभियान को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें