बुलंदशहर में राहगीरों से छिनैती करने वाले गिरोह के दो सदस्यों से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से गैंग का सदस्य जुनैद घायल हो गया, वहीं जुनैद का साथी फरार हो गया। हाल ही में खुर्जा देहात क्षेत्र में राह चलते राहगीर से जुनैद ने मोबाइल फ़ोन लूटा था। पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार हुए जुनैद के साथी की तलाश में जुटी है। जुनैद के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, तमंचा, और ज़िन्दा-खोखा कारतूस बरामद किया गया है। थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में पुलिस की शातिर से हुई मुठभेड़।