फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट कांड : दो दिन बाद भी बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेम नगर में एक कंपनी के कलेक्शन एजेंट से नौ लाख रुपये की लूट की वारदात को 3 दिन का समय बीत चुका है। लेकिन, पुलिस अभी तक बदमाशों को पकड़ना तो दूर उनकी शिनाख्त भी नहीं कर सकी है। हालांकि, अधिकारी जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर वारदात का राजफाश करने की बात कह रहे हैं।

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव पंडरी निवासी राहुल राठी ने गत सोमवार को तहरीर देकर बताया था कि वह रेडियंट कंपनी में कलेक्शन एजेंट के रूप में काम करता है। सोमवार को वह नगर के विभिन्न स्थलों से रुपए एकत्रित कर उन्हें बैंक में जमा करने के लिए जा रहा था। दोपहर करीब 1:00 बजे उसने पंजाब नेशनल बैंक डीएम रोड पर करीब 14000 रुपये की नकदी जमा की थी। इसके अलावा उसके बैग में करीब 9 लाख रुपये और भी थे। जिन्हें वह जमा करने के लिए स्टेट बैंक जाने को निकला था। जब है डीएम रोड से प्रेम नगर बंसल वाली गली में पहुंचा स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उससे रुपयों से भरा थैला लूट लिया था। जिसके बाद आरोपी मौके से उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाखों रुपये की लूट की सूचना मिलने के बाद एसएसपी ने तत्काल क्षेत्र में नाकाबंदी करा दी थी लेकिन, इसके बावजूद भी बदमाश पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे। वारदात को 3 दिन से अधिक का समय बीत चुका है। पुलिस अब तक 200 से अधिक सीसीटीवी की फुटेज खंगाल चुकी है लेकिन, बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। हालांकि पुलिस की जांच में सामने आया है कि बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद प्रेम नगर बंसल वाली गली से निकलकर मोतीबाग वाली रोड पर पहुंचे। जहां से वह कृष्णा नगर होते हुए देवीपुरा की तरफ निकल गए। उनकी अंतिम लोकेशन यहीं पाई गई है हालांकि, अधिकारी जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी करने की बात कह रहे हैं। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें