फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह करने जा रही महिला को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला को मंगलवार को पुलिस ने पेट्रोल के साथ पकड़ लिया। महिला अपने पुत्र के साथ एसएसपी दफ्तर आत्मदाह के लिए जा रही थी। इससे पहले ही कलक्ट्रेट पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डाॅ. तेजवीर सिंह ने बताया कि खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव भिंड़ौर निवासी महिला कमलेश और चतर सिंह पड़ाेसी हैं। दोनों के बीच भूमि विवाद चल रहा है। 11 अगस्त को दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी जिसमें दोनों ही पक्षों के लोग घायल हुए थे।
मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को जेल भेज दिया था। अब वह पुलिस पर दबाव बनाने के लिए इस तरह के कदम उठा रही है। महिला को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें