फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: भाजपा कार्यालय घेरने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर बस से पुलिस लाइन ले जाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। कांग्रेस कार्यालय से बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय को घेरने के लिए निकले। डीएवी फ्लाईओवर के नीचे ही सिटी मजिस्ट्रेट संजय सिंह व एएसपी ऋजुल कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने कांग्रेसियों को रोक लिया। सड़क पर लेट गए कार्यकर्ताओं को पहले समझाने का प्रयास किया लेकिन जब वह नहीं माने तो उन्हें गिरफ्तार कर एक बस द्वारा पुलिस लाइन ले जाया गया। जहां पर दो घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और उनकी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जिया-उर-रहमान ने बताया कि लंबे समय से मोदी सरकार द्वारा कांग्रेस नेतृत्व को बदनाम करने के लिए ईडी की कार्यवाही को दिल्ली कोर्ट ने खारिज कर दिया, जिसको लेकर कांग्रेसियों में खुशी की लहर है और भाजपा के खिलाफ आक्रोश है। बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता मोदी सरकार की तानाशाही और ईडी के दुरुपयोग के खिलाफ भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे। उन्हें अधिकारियों व पुलिस ने कार्यालय से कुछ ही दूरी पर रोक लिया। पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को जबरन हिरासत में ले लिया और गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गए। इस दौरान कांग्रेसियों ने मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ जमकर हल्ला बोला और ईडी के खिलाफ भी नारेबाजी की। कहा कि कोर्ट के इस फैसले से मोदी सरकार और आरएसएस के मंसूबे पूरे देश के सामने बेनकाब हो गए हैं। वहीं, प्रदर्शन में स्वामी हरेंद्र राघव हाथ में आई लव राहुल गांधी का पोस्टर लेकर शामिल हुए। गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं में पूर्व मंत्री हर्षवर्धन बाल्मीकि, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत बाल्मीकि, नरेंद्र चौधरी, मनीष चतुर्वेदी, नईम मंसूरी, सगीर अहमद, नरेश बाल्मीकि, मजहर अली, सादिक सैफी, योगेश शर्मा, महेंद्र चौधरी, विकास शर्मा, उदित सिंघल, कुंवर आदिल, आशु कुरैशी, नाफे अंसारी, नवाब खान व सुरेंद्र राघव आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें