फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत पीएनबी ने निकाली वॉकथॉन

विज्ञापन
पीएनबी के वॉकथॉन में मौजूद कर्मचारी व अ​धिकारी। स्रोत : बैंक
विज्ञापन
बुलंदशहर। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत पंजाब नेशनल बैंक की ओर से बुधवार को जनपद में वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक करते हुए ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

जिला अग्रणी प्रबंधक धीरज कुमार झा ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य आमजन को सत्यनिष्ठा अपनाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि न रिश्वत दें, न रिश्वत लें और न ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा दें। ईमानदारी को जीवन का हिस्सा बनाकर ही भ्रष्टाचार मुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें