फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: खिली धूप से खुशनुमा हुआ मौसम, आज बारिश के आसार

विज्ञापन
खुर्जा में ​खिली धूप के बीच जाते विद्यार्थी और गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। खिली धूप निकलने से सोमवार को मौसम खुशनुमा रहा। हालांकि तेज हवाएं चलीं लेकिन ठंड का अहसास कम हुआ। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मंगलवार को बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ठंड बढ़ने और घना कोहरा पड़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

पिछले करीब एक सप्ताह से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। कभी दिन में खिली धूप लोगों को राहत देती है तो कभी सर्द हवा ठिठुरने पर मजबूर कर देती है। कई दिनों बाद रविवार को मौसम साफ रहा और धूप निकली। दूसरे दिन सोमवार को भी धूप के साथ लोगों के चेहरे भी खिल उठे। तेज धूप के बीच पूरे दिन तेज हवा चलने के बाद भी ठंड का अहसास कम हुआ। हालांकि शाम को ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 69 और हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. विवेकराज का कहना है कि मंगलवार को मौसम में बदलाव की संभावना है। तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। ऐसा मौसम बुधवार तक जारी रहेगा। इसके बाद फिर घना कोहरा और कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें