फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बास्केटबॉल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
अनूपशहर में चल रही 64वीं महिला राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करती ​खिलाड़ी। स्रोत: स
विज्ञापन
अनूपशहर। परदादा परदादी इंटर कॉलेज में 64वीं सीनियर महिला राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। इसमें प्रतिभाग कर रहीं 17 टीमों ने जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। इस दौरान यूपी पुलिस व रेलवे की टीमों का शानदार प्रदर्शन रहा। शनिवार को चैंपियनशिप का समापन होगा।
विज्ञापन

रेफरी मनोज और प्रशांत ने बताया कि चैंपियनशिप में यूपी पुलिस की टीम ने बरेली को 41-12 अंकों से हराया, जबकि मेरठ ने आगरा पर 53-38 अंकों के अंतर से जीत दर्ज की। एनईआर (रेलवे) की टीम ने बीएलडब्ल्यू को 48-14 अंकों से पराजित किया।
प्रयागराज की टीम ने गौतमबुद्धनगर की टीम को 33-16 अंकों से, एसएसबी ने अलीगढ़ को 34-2 अंकों के अंतर से, लखनऊ ने गाजियाबाद को 45-15 से और गोरखपुर की टीम ने कौशांबी की टीम को 38-1 अंकों से हराया।
विज्ञापन

यूपी पुलिस की टीम ने वाराणसी को 36-14 अंकों के अंतर से हराकर दूसरे मैच में भी जीत दर्ज की। बरेली की टीम ने बुलंदशहर की टीम ने 38-18 अंकों के अंतर से हराया। एनईआर (रेलवे) ने गौतमबुद्धनगर को 56-9 से बड़े अंतर से पराजित किया, जबकि प्रयागराज ने बीएलडब्ल्यू को 24-14 से हराया।
एसएसबी ने गाजियाबाद को 33-4 अंकों के अंतर से, लखनऊ ने अलीगढ़ को 50-13 अंकों से, मेरठ ने गोरखपुर को 47-22 अंकों के अंतर से और आगरा ने कौशांबी की टीम को को 41-2 अंकों से हराया। एनईआर (रेलवे) ने प्रयागराज को 5-4 से हराकर प्रभावशाली प्रदर्शन किया। बताया कि शनिवार को सीनियर महिला राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप के समापन पर विजेता टीमों को ट्राफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान आयोजन में विद्यालय स्तर से बेहतर सहयोग किया जा रहा है। इस दाैरान काॅलेज का स्टाफ माैजूद रहा।

अनूपशहर में चल रही 64वीं महिला राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करती खिलाड़ी। स्रोत: स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें