फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: विश्वकप जीतने पर खिलाड़ियों ने जताया हर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के आईसीसी महिला क्रिकेट विश्वकप जीतने की जिले के खिलाड़ियों ने सराहना की। फाइनल मैच देखने के लिए रविवार देर रात तक क्रिकेट प्रेमी टीवी और मोबाइल से चिपके रहे। कहा कि देश की बेटियाें ने पहली बार विश्वकप दिलाया है।
विज्ञापन


महिला क्रिकेटर पार्श्वी चोपड़ा का कहना है कि रविवार को भारतीय टीम देश की हर उस लड़की के लिए खेली जो पुरुष वर्चस्ववादी समाज में अपनी योग्यता साबित करना चाहती है। महिला टीम ने फाइनल मुकाबला जीतकर देश के 140 करोड़ लोगों को गौरवान्वित करने का कार्य किया है।

महिला क्रिकेटर भारती शर्मा ने कहा कि टीम ने विश्वकप में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। लंबे समय से महिला क्रिकेट टीम विश्व चैंपियन बनने का सपना देख रही थी। इसे टीम ने रविवार को हकीकत में बदल दिया। भारतीय टीम ने तीन मैच हारने के बाद जिस तरह विश्वकप में वापसी की वो काबिल-ए-तारीफ रही।
विज्ञापन


राष्ट्रीय निशानेबाज चाहत शर्मा ने कहा कि महिला क्रिकेट टीम का पूरे विश्वकप में प्रदर्शन शानदार रहा। फाइनल मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हरा पहली बार विश्वकप जिताया। सभी को महिला विश्वकप के फाइनल का इंतजार रहा।

अंडर-19 महिला क्रिकेटर माधुरी चौधरी ने कहा कि विश्वकप में देश की बेटियों ने काफी मेहनत की। महिला टीम का यह प्रदर्शन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगा। भारतीय टीम ने फाइनल जीतकर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें