फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cricketer Died On The Field: क्रिकेट के मैदान में एक और खिलाड़ी की मौत, साथी प्लेयर ने गर्दन पर मारा बैट

Sun, 04 May 2025 08:18 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर में क्रिकेट खेलने के दौरान बैट से वारकर खिलाड़ी की हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उपचार के लिए ऊंचागांव के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
काले घेरे में मृत खिलाड़ी और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर थाना अहार क्षेत्र के गांव रसूलपुर के मैदान में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में खिलाड़ी की बैट से वारकर हत्या कर दी। गंभीर हालत में परिजन खिलाड़ी को लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गांव रसूलपुर निवासी 19 वर्षीय शक्ति भाटी रविवार की सुबह करीब 10 बजे गांव के एक स्कूल में साथियों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए गया था।  इस दौरान आपस में कहासुनी हो गई। एक साथी ने उसकी गर्दन पर बैट मार दिया जिससे वह जमीन पर गिर गया और साथियों ने जिसकी सूचना उसके परिजनों को दी। 
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजनों ने उपचार के लिए ऊंचागांव के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीईओ अनूपशहर सहित थाना नरसेना, अनूपशहर, जहांगीराबाद, खानपुर और अहार पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स तैनात है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें