फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण में नहीं होगी धांधली, होगी कड़ी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौधरोपण में नहीं होगी धांधली, होगी कड़ी निगरानी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में इस बार होने वाले पौधरोपण कार्य में धांधली करना अब किसी के लिए आसान नहीं होगा। ई-ग्रीन वाच पोर्टल पर पौधे और उन्हें रोपने के स्थल दिखाई देंगे। इस बार पौधरोपण अभियान को वृक्षारोपण जनांदोलन 2021 का नाम दिया गया है।
विज्ञापन

शासन ने जनपद को वित्तीय वर्ष 2021-22 में पौधरोपण का लक्ष्य गत दिनों जारी कर दिया था। इस बार जनपद को 33,46,786 पौधे रोपित करने का लक्ष्य मिला है। जबकि वित्तीय वर्ष 2020-21 में जनपद को पौधरोपण के लिए 33,10,837 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था। पौधरोपण का लक्ष्य मिलने के बाद वन विभाग ने अन्य विभागों को आवंटन की तैयारी भी लगभग पूरी कर ली है। वहीं, दूसरी ओर विभाग की ओर से पौधे तैयार करने भी शुरू कर दिए गए हैं। अफसरों ने बताया कि विभाग की जनपद में 19 नर्सरी में शासन के लक्ष्य से अधिक 35 लाख पौधे तैयार किए जा रहे हैं। बताया गया कि इस बार शासन स्तर से होने वाले पौधरोपण को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस बार ई-ग्रीन वाच पोर्टल पर पौधे और उनकी रोपने के स्थलों को फीड किया जाएगा, ताकि एक क्लिक के साथ ही आला अफसर पौधों का स्थल भी देख सकेंगे। इस बार पौधरोपण अभियान को वृक्षारोपण जनांदोलन 2021 का नाम दिया गया है। डीएफओ गौतम सिंह ने बताया कि पौधरोपण का सभी विभागाें को लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। विभाग की नर्सरी में पौधे तैयार किए जा रहे हैं। नई व्यवस्था से पौधरोपण में पारदर्शिता आएगी। इसके लिए विभाग लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें