फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल में नहीं बिछी पाइप लाइन

Tue, 16 May 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर के वार्ड नंबर एक की कई गलियों में विगत पांच साल के भीतर पानी की पाइप लाइन बिछने का काम पूरा नहीं हो पाया है। इसके कारण लोग पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों की शिकायत है कि पालिका कर्मी कई-कई दिनों तक कूड़ा उठाने नहीं आता है। जिससे वार्ड में  गंदगी चरम पर है।

वार्ड नंबर एक में मुकरवा, विकास नगर का कुछ हिस्सा, गौतमनगर और वैशाली कॉलोनी आती है। सिटी स्टेशन कॉलोनी स्थित गली नंबर एक, दो, और पांच में अभी तक पेयजल व्यवस्था के लिए     पानी की पाइप लाइन नहीं बिछाई    गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके कारण लोगों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ती है। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि कई-कई दिनों बाद सफाई कर्मी के दर्शन होते है। जिसके कारण कॉलोनी में कूड़ा पड़ा रहता है। गंदगी के कारण बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। हांलाकि    कॉलोनी में कई गलियां पक्की हालत में मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें