फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रोडवेज बस से टकराई पिकअप, वृद्धा की मौत, बेटा-रिश्तेदार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नेशनल हाईवे-34 पर गोपालपुर गेट के पास रोडवेज बस से पिकअप टकरा गई। इसमें वृद्धा की मौत हो गई, जबकि बेटा और एक रिश्तेदार घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जोखाबाद चौकी प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार की शाम औद्योगिक क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर गोपालपुर गेट के पास पिकअप रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में पिकअप में सवार गांव गनरावली थाना अतरौली जनपद अलीगढ़ निवासी जुबैदा (65), पुत्र निजाम (30) व उनके रिश्तेदार आरिस (15) घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान जुबैदा की मौत हो गई। घायलों का उपचार चल रहा है। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि रोडवेज बस हाईवे किनारे खड़ी होकर सवारियां उतार रही थी। तभी पीछे से आकर पिकअप टकरा गई। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें