सोशल मीडिया पर एक युवक के तमंचे के साथ कई फोटो वायरल हो रहे हैं, जिसमें युवक की ओर से आपत्तिजनक पोस्ट व कॉमेंट भी किया हुआ है। इसके अलावा एक 18 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युवक कपड़े उतारकर तमंचे के साथ डांस कर रहा है। इन फोटो को लेकर फेसबुक व व्हाट्सएप पर लोग अलग-अलग टिप्पणी कर रहे हैं। कुछ लोग पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठा रहे हैं।
वायरल फोटो में तमंचे व कारतूस बिस्तर पर रखे दिख रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तमंचे युवकों के पास पहुंच रहे हैं और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। वहीं, कोतवाली प्रभारी का कहना है कि अभी इस तरह के फोटो सामने नहीं आए हैं। अगर फोटो मिलती हैं तो जरूर कार्रवाई की जाएगी।