गढ़-स्याना रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बदरखा निवासी मनोज (45) की मौत हो गई। वह रिश्तेदारी से अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गढ़-स्याना रोड पर मंगलवार की देर शाम हुए हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से गांव बदरखा निवासी मनोज (करीब 45 वर्ष) की मौत हो गई। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मूल रूप से बदरखा निवासी रामानंद के बेटे मनोज ने गढ़ की इंद्रा कॉलोनी में मकान बनाया है। जहां वह परिजनों के साथ रह रहे थे। मनोज पेट्रोल पंप पर नौकरी करते थे। मंगलवार को वह बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सालारपुर में अपनी बेटी की ससुराल गए थे। जहां से लौटने के दौरान देर शाम गांव से बाहर निकलते ही गढ़-स्याना मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस, एंबुलेंस के जरिए उन्हें गढ़ सीएचसी लेकर पहुंची। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही बीमारी के कारण मनोज की पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।