फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गरहरा में 15 फीट लंबा अजगर देख सहमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। क्षेत्र के गांव गरहरा रजवाहे की पटरी पर शनिवार को 15 फीट लंबा अजगर देख लोग सहम गए। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। वहां से गुजर रहे स्कूल के बच्चे भी अजगर को रेंगता देख सहम गए।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि यह अजगर पिछले कई दिन से रजवाहे के आसपास देखा जा रहा था जो शनिवार को पटरी पर पहुंच गया। खेतों में काम करने वाले किसानों ने अजगर की सूचना वन विभाग को दी। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ा। इसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। डीएफओ विनीता सिंह ने बताया कि कर्मचारियों ने अजगर को पकड़ कर दूर जंगल में छोड़ दिया है। इन दिनों अजगर जगह-जगह निकलते रहते हैं। यदि किसी को कहीं अजगर दिखाई देता है तो उसकी सूचना विभाग को दें, ताकि उसे पकड़कर आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें