फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट पर भड़के लोग, एक्सईएन के दफ्तर में डाला ताला, हंगामा

Wed, 15 Feb 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
स्याना में एक्सईन कार्यालय पर धरना भाकियू के कार्यकर्ता। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
गांव हाजीपुर में करंट से संविदाकर्मी की मौत के बाद हुई पिटाई पर जेई के एफआईआर दर्ज कराने के विरोध में बुधवार को फिर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भाकियू पदाधिकारियों के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने स्याना के एक्सईन कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी कर दी। बाद में सीओ चितरंजन चौहान के मुकदमा समाप्त करने के आश्वासन पर लोग शांत हुए और ताला खोलकर धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


रविवार को ग्राम हाजीपुर के जंगल में संविदाकर्मी अमरदीप की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साई भीड़ ने जेई को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। बाद में मुआवजे के रूप में पांच लाख रूपये मृतक के परिजनों को देने पर फैसला हुआ व पुलिस ने जेई को मुक्त कराया। 

सोमवार को फैसले के आधार पर स्याना के एक्सईन कार्यालय में एक्सईन राकेश मोहन ने मृतक के पिता खेमचन्द को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता सभ्रांत नागरिकों के बीच सौंप दी। इधर इस घटना के विरोध में जेई संगठन के लोगों ने एक्सईन कार्यालय पर आकर अपना आक्रोश जताया।
विज्ञापन


बाद में जेई सचिन कुमार ने बुगरासी पुलिस चौकी में छह अज्ञात सहित 56 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। बुधवार को भाकियू के तत्वावधान में स्याना एक्सईन कार्यालय का घेराव करते हुए तालाबंदी की गई। मौके पर तहसीलदार इदरीश अहमद व कोतवाल आरके शर्मा सहित स्याना सर्किल का फोर्स पहुंच गया।

बाद में सीओ चितरंजन चौहान द्वारा ग्रामीणों के विरूद्ध दर्ज मुकदमे को समाप्त करने के आश्वासन पर विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ। भाकियू के मेरठ मंडल अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, जिलाध्यक्ष कैप्टन बिशन सिंह सिरोही, कैप्टन यशवीर सिंह, मलखान सिंह चौहान, आरिफ खां, कान्ति चौहान, रूपबसंत चौहान, दयाचंद त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें