अमर शहीदों को लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
गुलावठी। 12 सितंबर 1930 को शहीद हुए देशभक्तों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शनिवार को स्थानीय शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा। स्थानीय डीएन इंटर कॉलेज में शहीदों के वंशजों को सम्मानित किया गया।
कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष चौ.वीरेंद्र सिंह लौर, प्रबंधक सुनील कुमार गोयल, उप प्रबंधक अशोक कंसल, प्रधानाचार्य श्यामसुन्दर गुप्ता ने शहीदों के वंशजों को फूलमालाएं पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में चौ. सुन्दरपाल सिंह तेवतिया, ब्रजमोहन, राहुल सिंह, ओमप्रकाश, राकेश गुप्ता, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों महक सिंह, कुशलपाल, बाबूराम सिंह एवं पूर्व सैनिक कैप्टन स्वरूप सिंह शामिल हैं। समाजसेवी चौ. बिजेंद्र सिंह को भी सम्मानित किया गया। इससे पूर्व शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश डीपी गुप्ता, चौ. सुन्दरपाल सिंह तेवतिया, बिजेंद्र सिंह, पालिकाध्यक्ष काले खां कुरैशी, ईओ मुक्ता सिंंह, नरेश यादव, पूर्व पालिकाध्यक्ष मंगतराम पाल, डिस्ट्रिक्ट बार ऐसोसिएशन के उपाध्यक्ष जगतपाल सिंह, टिम्बर मर्चेन्ट व्यापार ऐसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कंसल, कांग्रेस नेता जमुना प्रसाद शर्मा, अनिल शर्मा, डॉ. रियाजुद्दीन, नवदीप सामाजिक विकास संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सचिन एन वर्मा, सभासद एवं भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल सिंहल, सभासद संजीव गोयल डिग्गू, भाजपा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तेवतिया, शैलेश तेवतिया, प्रशांत तोमर, भाकियू नेता रोहताश सिंह तेवतिया, सुरेशपाल सिंह तेवतिया, भाकियू (हरपाल गुट) के नगर अध्यक्ष शमीम हुसैन, सेंसरपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह लौर, सुनील गोयल, श्यामसुन्दर गुप्ता आदि शामिल रहे। एनसीसी कैडेट्स ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि 12 सिंतबर 1930 में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान गुलावठी में पुलिस की गोलियों से 9 लोग शहीद हुए थे।