फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कन्या पूजन के लिए गिफ्ट पैक करा रहे लोग

विज्ञापन
खुर्जा में गांधी मार्ग स्थित दुकान से नवमी पर कन्या पूजन के लिए गिफ्ट पैक खरीदते लोग। संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। नवरात्र के अवसर पर लोग कन्या पूजन के लिए लोग चॉकलेट व चिप्स के गिफ्ट पैक तैयार करा रहे हैं। बाजारों में कन्फेक्शनरी दुकानों पर चिप्स, बिस्किट और अन्य सामान की पोटली बनाई जा रही है। जो कन्याओं को उपहार में दी जाएगी।
विज्ञापन


दुकान संचालक गौरव ने बताया की लोग अपने बजट और पसंद के अनुसार गिफ्ट पैक तैयार करा रहे हैं। इसमें चिप्स, बिस्किट, टॉफी, कोल्ड ड्रिंक और अन्य सामान की पोटली बनवा रहे है। उन्होंने बताया कि यह पैकेट 50 से 200 रुपये तक में तैयार होते हैं।
नवमी पर कन्या पूजन करने वाले लोग इस तरह के पैकेट के ऑर्डर दे रहे हैं। इसके अलावा ग्राहक अपनी पसंद से सामान रखवा कर अपने अपने बजट के अनुसार गिफ्ट पैक करा रहे हैं। ग्राहक सोनू ने बताया की यह एक अच्छा अवसर है। जब वह अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं और कन्याओं को खुश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें