फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सात मांगों को लेकर पेंशनर्स 24 को देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की जिला इकाई की बैठक बृहस्पतिवार को पेंशनर्स कक्ष में हुई। बैठक में पेंशनर्स की विभिन्न मांगों को लेकर 24 सितंबर को कलक्ट्रेट गेट पर धरना देने और जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजने का फैसला किया गया।
विज्ञापन

संस्था के मंत्री दलजीत सिंह ने बताया कि जिले के पेंशनर्स से 24 सितंबर को सुबह साढ़े 10 बजे कलक्ट्रेट गेट पर बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया है। पेंशनर्स सुबह धरना देने के बाद दोपहर में ज्ञापन भेजेंगे।
दलजीत ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाल करने, पुराने पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग में शामिल करने, रेलवे और हवाई यात्रा में मिलने वाली छूट बहाल करने और कोरोना काल के 18 माह के रोके गए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत के बकाया का भुगतान करने की मांग की जाएगी। साथ ही 80 वर्ष की आयु पर मिलने वाली 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन की व्यवस्था में बदलाव कर 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पर भी अतिरिक्त पेंशन देने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

प्रांतीय संगठन मंत्री मो. हारून किरमानी ने कहा कि पेंशनर्स को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा। जिलाध्यक्ष रामबाबू वर्मा ने कहा कि पेंशन अधिकार है, किसी की दया या कृपा नहीं। बैठक में श्रीपाल सिंह, प्रमोद कुमार सक्सैना, मौ. हारून किरमानी, रामबाबू वर्मा, हरिबाबू चंचल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें