फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस परीक्षा: मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट हुए तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा छह दिसंबर को होगी। यह परीक्षा जिले के 31 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसमें करीब 12 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

प्रशासन ने परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोग के निर्देश पर इस बार परीक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों व महाविद्यालयों में केंद्र बनाए गए हैं। पहली और दूसरी पाली के लिए अलग-अलग मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जा रही है। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात होंगे। मजिस्ट्रेट प्रश्नपत्रों के सुरक्षित वितरण और उत्तर पुस्तिकाओं को कोषागार तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।
परीक्षा केंद्रों के सभी कक्षों और मुख्य द्वार पर हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से इन पर निगरानी रखी जाएगी। आयोग की विशेष पर्यवेक्षक और निरीक्षण टीमें भी केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगी। केंद्र व्यवस्थापकों को बिजली, पेयजल, शौचालय और बैठने की व्यवस्था समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दिन पुलिस बल तैनात रहेगा और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें