फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आधार से मरीजों के पंजीकरण शुरू, जल्द होगा अनिवार्य

विज्ञापन
जिला चिकित्सालय के पंजीकरण काउंटर पर आधार से पर्चा बनाते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। आप या अपने साथ किसी मरीज को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय या जिला महिला चिकित्सालय में दिखाने जा रहे हैं तो आधार कार्ड साथ लेकर जरूर जाएं। जिला महिला चिकित्सालय के बाद जिला चिकित्सालय की ओपीडी में आधार कार्ड से पंजीकरण की व्यवस्था शुक्रवार से शुरू कर दी गई। शुरुआत में बिना आधार आने वालों के भी पर्चा बनाए गए। जल्द ही आधार अनिवार्य कर दिया जाएगा। इसके बाद बिना आधार कार्ड या किसी वैध सरकारी पहचान पत्र के ओपीडी पंजीकरण नहीं होगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटलीकरण किए जाने व आभा आईडी बनाने के लिए शुक्रवार से जिला चिकित्सालय की ओपीडी में आधार कार्ड दिखाने का नियम शुरू कर दिया गया। हालांकि शुक्रवार को हाफ डे ओपीडी चलने पर 400 के करीब मरीज पहुंचे। इनमें 60 के करीब आधार कार्ड साथ लेकर आए। शेष मरीजों को दोबारा आने पर आधार कार्ड साथ लेकर आने को कहा।
जानकारी के अनुसार प्रतिदिन ओपीडी आने वालों में काफी मरीज पुराने भी होते हैं। जिनमें अधिकांश मरीज पर्चे को खो देते हैं। इससे पूर्व में क्या इलाज दिया गया, इसकी जानकारी कर पाना असंभव होता हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार ने पूर्व में मरीज का पूरा रिकॉर्ड डिजिटल करने के लिए आभा आईडी से जोड़ने के निर्देश दिए। इसके बनने से मरीज को ही नहीं चिकित्सकों को भी काफी राहत मिलेगी। इस सुविधा के लागू होने पर मरीज के किसी भी चिकित्सालय में जाने पर आईडी के बताने पर पूरी बीमारियों का विवरण कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखने लगेगा। अब यह सुविधा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध दोनों चिकित्सालयों में धीरे-धीरे लागू की जा रही हैं। इससे आने वाले समय में मरीज की बीमारी, जांच और इलाज सहित सभी ब्योरा एक क्लिक में मिल सकेगा।
विज्ञापन


फर्जीवाड़े और भीड़ को रोकने के लिए बड़ा कदम
विभाग के अफसरों के अनुसार, इस नियम का मुख्य उद्देश्य दोनों चिकित्सालयों की ओपीडी में होने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करना और फर्जी नामों से बनने वाले पर्चों पर रोक लगाना है। अक्सर लोग गलत पते और नाम से ओपीडी पर्चा बनवा लेते हैं, जिससे मरीजों का सही डेटाबेस तैयार करने में परेशानी होती है। डिजिटल हेल्थ मिशन (आभा) को बढ़ावा देने के लिए भी यह कदम बेहद जरूरी माना जा रहा है।

कोट
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध दोनों चिकित्सालयों की ओपीडी में आधार नंबर से पर्चे बनाने का कार्य शुरू हो गया है। ओपीडी में आने वाले मरीज अपने साथ आधार कार्ड जरूर लेकर आए। इससे मरीज का आभा पंजीकरण हो जाएगा। - डॉ. धीर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें