एसीएमओ डॉ. अशोक तालियान ने बृहस्पतिवार को स्याना नगर में पैथोलॉजी लैबों, अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड सेंटरों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एक पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया और पांच चिकित्सकों को नोटिस देकर अपने प्रपत्रों की जांच कराने के निर्देश दिए।
एसीएमओ डॉ. अशोक तालियान के नेतृत्व में सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहित जैन, डॉ. लेखराम व डॉ. सौरभ तेवतिया की टीम ने कई स्थानों पर छापामारी की। एसीएमओ ने कहा कि नोटिस का जवाब मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।