फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पुलिस और प्रशासन की लापरवाही झेल रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर/खानपुर।
शिवरात्रि पर अपने गंतव्य को जा रहे यात्रियों को पुलिस-प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा उठाना पड़ रहा है। कांवड़ यात्रा के चलते पुलिस-प्रशासन ने बिना सूचना दिए अचानक अनूपशहर, जहांगीराबाद, स्याना व खानपुर मार्ग पर निजी और रोडवेज बसों का संचालन बंद कर दिया। शुक्रवार को इन मार्गों पर बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार दोपहर से बस सेवा बहाल होने की संभावना है।
नगर से अनूपशहर, जहांगीराबाद, स्याना और खानपुर मार्ग पर प्रतिदिन 200 से अधिक रोडवेज व निजी बसों का संचालन सुबह से शाम तक होता है। इन बसों में 10 हजार से अधिक यात्री विभिन्न मार्ग के लिए सफर करते हैं। दो दिन पूर्व बुलंदशहर से अनूपशहर व जहांगीरबाद और बुलंदशहर से स्याना-गढ़ व खानपुर मार्ग पर चलने वाली निजी और रोडवेज बसों का संचालन पुलिस विभाग व जिला प्रशासन की ओर से रोक दिया गया, जो कांवड़ यात्रा को लेकर शिवभक्तों की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए रोका गया। लेकिन अचानक बसों के संचालन रोके जाने से दूर-दराज से अपने गंतव्य को जा रहे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि यात्रियों को एक से दो घंटे इंतजार के बाद भी कोई यात्री वाहन नहीं मिल रहा है। खानपुर से बुलंदशहर आ रहे यात्रा नानक सिंह व आलोक कुमार ने बताया कि करीब एक घंटे से बस स्टैंड पर खड़े होकर बस के आने का इंतजार कर रहे हैं। बाद में पता चला कि बसों का संचालन बंद है। जबकि इसके बारे में कोई सूचना जारी नहीं की गई। ऐसे में अब डग्गामार वाहन से जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

दोगुना से अधिक मांग रहे किराया
बसों की जगह इन दिनों टेंपू और ई-रिक्शा संचालकों ने ले ली है। जो यात्रियों से बसों के किराये से अधिक किराया वसूल रहे हैं। साथ ही यात्रियों को जान जोखिम में डालकर व क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर यात्रा करवा रहे हैं। बुलंदशहर से औरंगाबाद का किराया 20 रुपये है। लेकिन टेंपू वाले 40 रुपये और ई-रिक्शा वाले 50 रुपये तक वसूल रहे हैं। वहीं, टेंपू में तीन सवारी की जगह छह और ई-रिक्शा में चार सवारी की जगह सात से आठ सवारी बैठाकर सफर करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

टीएसआई ओमपाल सिंह ने कहा कि पिछली बार की तरह डीएम के आदेश पर शिवभक्तों की संख्या बढ़ने पर बसों का संचालन रोका गया है। शनिवार दोपहर में संचालन पर लगाई रोक हटा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें