फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गर्मी में जम्मू-कश्मीर जाने के लिए टिकट बुक करा रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। गर्मी की छुट्टियां जल्द शुरू होने वाली है। इससे पूर्व लोग पहाड़ों पर घूमने की तैयारी में जुट गए हैं। अधिकांश लोग ट्रेन से जम्मू-कश्मीर की यात्रा करने की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए प्रतिदिन नगर के रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर पहुंच टिकट बुक करवा रहे हैं।
विज्ञापन


मई-जून माह में स्कूलों में अवकाश हो जाता है। वहीं, गर्मी अधिक पड़ने पर लोग पहाड़ों पर यात्रा करना अधिक पसंद करते हैं। सबसे अधिक लोग जम्मू में माता वैष्णो देवी, शिवखोड़ी तो श्रीनगर में डल झील, गुलमर्ग, सोनमर्ग समेत अन्य पहाड़ी क्षेत्र में यात्रा करने जाते हैं। यात्रा आरामदायक रहे और सभी को सीट मिल सके। इसके लिए लोग अभी से टिकट की बुकिंग कराने को रेलवे के आरक्षण काउंटर पर पहुंच रहे हैं। मोहित ने बताया कि शादी के बाद पत्नी संग माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाने की तैयारी कर रहे है। टिकट बुक करा दी है। अब सीट कंफर्म हो जाने का इंतजार है। कैफे संचालक रिंकू सिंह ने बताया कि प्रतिदिन लोग ऑनलाइन टिकट बुकिंग कराने के लिए आ रहे है। अधिकांश लोग परिवार संग पहाड़ों पर जाने के लिए बुकिंग करवा रहे हैं।





कोट



प्रतिदिन आरक्षण काउंटर पर बुकिंग कराने के लिए लोग आ रहे हैं। लोग परिवार संग गर्मियों में पहाड़ों एवं धार्मिक स्थल पर जाने के लिए बुकिंग करवा रहे हैं। मंगलवार को आरक्षण कराने वालों की संख्या कम रही। - शैलेंद्र कुमार, स्टेशन अधीक्षक बुलंदशहर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें