फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: यात्री शेड बना कबाड़खाना, मरीजों को नहीं मिल रहा बैठने के लिए स्थान

विज्ञापन
डिबाई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यात्री सेंड में कबाड़, मरीज बैठने को परेशान
विज्ञापन
डिबाई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाखों रुपये से मरीजों को बैठने के लिए यात्री शेड का निर्माण कराया गया। वर्तमान में यात्री शेड कबाड़खाना बना हुआ है। जिसकी साफ-सफाई न होने से गर्मी के चलते मरीजों को बैठने के लिए स्थान नहीं मिल रहा है। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन 300 के करीब मरीज विभिन्न बीमारियों का उपचार कराने के लिए आते रहते हैं। विधायक सीपी सिंह ने लोगों की मांग पर मरीजों की सुविधाओं के लिए यात्री शेड का निर्माण कराया था। कुछ दिन तो मरीजों को बैठने की सुविधा मिली, बाद में वहां पर सीएचसी में खराब हो चुका सामान रखा जाने लगा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हेमंत गिरि ने कहा कि यात्री शेड की साफ-सफाई कराकर लोगों के बैठने लायक बना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें