जहांगीराबाद के शिव कुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज में ताई कमांडो प्रतियोगिता की शुरूआत करते अति
जहांगीराबाद। शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज में मंगलवार जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें अनूपशहर व लखावटी क्षेत्र के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र कुमार अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश अग्रवाल ने फीता काटकर किया। प्रधानाचार्य सीपी अग्रवाल ने बताया कि इसमें जीत दर्ज कराने वाले प्रतिभागी अब मंडल स्तर की प्रतियोगिता में भागीदारी करेंगे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विकास दीक्षित, बिट्टू ,सुनील कुमार ,पीटीआई लखावटी व डेविड भाटी आदि का विशेष योगदान रहा।