फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क बेहाल, सड़कें खस्ताहाल

Sun, 23 Apr 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
वार्ड को चमकाने का दावा करने वाले सभासद पार्कों की बदहाली भी दूर नहीं कर सके। वार्ड में पार्कों के साथ ही साफ-सफाई, पथ प्रकाश के भी बदतर हालात दिखे। हालांकि वार्ड में सड़कों की स्थिति जरूर संतोषजनक रही।

नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 11 के अंतर्गत आने वाले आवास विकास प्रथम और शांति निकेतन की तस्वीर बेहद खस्ताहाल मिली। वार्ड में स्थित पार्कों की स्थिति काफी दयनीय थी।
विज्ञापन


पार्कों के सौंदर्यीकरण के नाम पर जैसे सभासद ने कोई काम ही न किया हो। इसको लेकर स्थानीय लोगों में सभासद के खिलाफ जबर्दस्त आक्रोश है। जगह-जगह फैली गंदगी वार्ड की बदहाली को बयान करती हैं।
विज्ञापन


सभासद के पथ प्रकाश को लेकर किए गए दावे की भी पोल खुली मिली। वार्ड में पथ प्रकाश की स्थिति खस्ताहाल मिली। हालांकि वार्ड में सड़कों का निर्माण जरूर कराया गया है लेकिन घटिया सामग्री के प्रयोग के कारण जल्द ही सड़कें टूटने लगी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें