फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पंकज ने खुद ही रची थी फर्जी लूट की साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
खुर्जा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया फर्जी लूट का आरोपी पंकज। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
बुलंदशहर। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में गत 19 अगस्त को गांव बराई खुर्द निवासी युवक पंकज कुमार से लूट की घटना फर्जी निकली है। वादी पंकज कुमार ने कर्ज चुकाने के लिए खुद ही फर्जी लूट की साजिश रच डाली और पुलिस व परिजनों को गुमराह कर दिया। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि वादी पंकज कुमार ने थाना खुर्जा नगर पर तहरीर दी कि उसने शिकारपुर रोड स्थित मिनी यूनियन बैंक से 40 हजार रुपये निकाले थे और दस हजार रुपये उसके पास पहले से थे। वह रुपसे लेकर मोटरसाइकिल से अपने गावं बगराई खुर्द वापस जा रहा था, जब वह थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में झमका बम्बे के पास पहुंचा तो पीछे से मोटरसाइकिल पर चार अज्ञात व्यक्ति आए और उसके रुपये व मोबाइल फोन छीन कर ले गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। विवेचना के दौरान घटना झूठी पाई गई। कर्जा चुकाने के उद्देश्य से उसने लूट की झुठी सूचना बनाई और 40,000 रुपये व मोबाइल घटनास्थल के पास ही झाड़ियों मे छिपा दिए थे। 20 अगस्त की रात को घटनास्थल पर जाकर 40,000 रुपये व मोबाइल वहां से लाकर अपने एक दोस्त के घर छिपा दिए थे, जिनमें से 1500 रुपये उसने खर्च कर दिए। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

खुर्जा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया फर्जी लूट का आरोपी पंकज। स्रोत : पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें