फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जारी होगी पंचायत चुनाव के आरक्षण की अनंतिम सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
आज जारी होगी पंचायत चुनाव के आरक्षण की अनंतिम सूची
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। आरक्षण सूची पर दावेदारों की नजरें टिकी हुई हैं। लेकिन आरक्षण की अनंतिम सूची कई स्तराें पर जांच के बाद मंगलवार को जारी हो रही है। इस सूची को जारी करने से पहले जिला स्तरीय कमेटी ने रैंडम जांच भी पूरी कर ली है।
पंचायत चुनाव का बिगुल अभी नहीं बजा है, लेकिन चुनावी हलचल तेज हो गई है। समय नजदीक देख सरकारी मशीनरी चुनावी मूड में आ चुकी है और तैयारियां तेज कर दी गई हैं। गत काफी दिनों से प्रधान समेत अन्य पदों के आरक्षण को लेकर चल रही कार्रवाई भी अब पूरी हो चुकी है। अफसरों ने बताया कि शासन के आदेश पर आरक्षण की अनंतिम सूची मंगलवार को जारी कर दी जाएगी। इस बार शासन स्तर से बदली गई व्यवस्था से जनपद में अधिकांश सीटों पर उलटफेर तय माना जा रहा है। विभागीय अफसरों का दावा है कि आरक्षण की सभी प्रक्रिया शासन की गाइडलाइन के अनुसार पारदर्शिता के साथ तैयार की गई हैं। इसे वर्ष 1995 से 2015 तक हुए पंचायत चुनाव के आरक्षण को देखकर ही तैयार किया गया है। उनका यह भी दावा है कि आरक्षण की अनंतिम सूची के बाद आपत्ति भी प्राप्त की जाएंगी, लेकिन इस बार जिस तरह से आरक्षण तैयार किया गया है। उसे देखकर लग रहा है कि इससे सभी ग्राम पंचायतों को कोई आपत्ति नहीं होगी और आपत्ति भी बहुत कम प्राप्त होंगी। आरक्षण की अनंतिम सूची जारी करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी। यह काम 15 मार्च तक पूरा कर पूरी रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। आरक्षण की अनंतिम सूची मंगलवार को जारी कर दी जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इस सूची को जारी करने में शासन की गाइडलाइन और पारदर्शिता बरती गई है।
- अभिषेक पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें