फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच हुई शुरू, 21 को मिलेगा चुनाव चिन्ह

विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन पत्रों की जांच हुई शुरू, 21 को मिलेगा चुनाव चिन्ह
विज्ञापन

बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए शनिवार और रविवार को जनपद के सभी 16 ब्लॉक क्षेत्र में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। नामांकन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब नामांकन पत्रों की जांच शुरू कर दी गई है। सोमवार और मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इस दौरान गलत भरे गए प्रपत्र निरस्त कर दिए जाएंगे। 21 अप्रैल बुधवार को नाम वापसी और चुनाव चिन्हों का वितरण किया जाना है।
जनपद में 29 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान किया जाना है। जिला पंचायत के 52 वार्ड, ग्राम प्रधान के 946 पद, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1325 पद और 12175 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए कुल 24182 प्रत्याशियों ने आवेदन किया है। इन आवेदन पत्रों की जांच की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, जिले की 946 ग्राम पंचायतों में कुल 12175 ग्राम पंचायत सदस्य के पद हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम 12175 प्रत्याशियों द्वारा आवेदन किया जाना था। लेकिन स्थिति यह है कि मात्र 10793 प्रत्याशियों ने ही इसके लिए आवेदन किया है, जिसके चलते इस बार 1382 ग्राम पंचायत सीटें खाली रह गईं। अब उक्त ग्राम पंचायतों के निर्वाचित ग्राम प्रधानों को कोरम पूरा करने में काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पद सीटें नामांकन
जिला पंचायत सदस्य 52 578
ग्राम प्रधान 946 7189
ग्राम पंचायत सदस्य 12175 10793
क्षेत्र पंचायत सदस्य 1315 6200
ग्राम पंचायत सदस्य की सीट पर पर्याप्त आवेदन नहीं आए हैं। अन्य सभी सीटों पर बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने आवेदन किया है। फिलहाल नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद नाम वापसी और चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।
- रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें