अब आज जारी होगी आरक्षण की अनंतिम सूची
बुलंदशहर। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जारी होने वाले आरक्षण की अनंतिम सूची बनकर तैयार हो गई है। मंगलवार देर शाम तक सूची जारी नहीं हो सकी। डीपीआरओ के अनुसार अब यह सूची बुधवार को जारी होगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जनपद भर में तैयारियां जारी हैं। भावी प्रत्याशियों को आरक्षण की सूची जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। बताया गया कि प्रधान समेत अन्य पदों पर जारी आरक्षण की अनंतिम सूची बनकर तैयार हो गई है। यह सूची सोमवार को जारी होनी थी, लेकिन मंगलवार देर शाम तक सूची नहीं जारी हो सकी। सूची जारी होने के बाद चार मार्च से इस पर आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। जिला पंचायत राज अधिकारी नंदलाल ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण की अनंतिम सूची बनकर तैयार हो गई है। यह सूची बुधवार को जारी की जाएगी। संवाद