फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों के आरक्षण पर लगीं प्रधानी के दावेदारों की निगाहें

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायतों के आरक्षण पर लगीं प्रधानी के दावेदारों की निगाहें
विज्ञापन

बुलंदशहर। अब पंचायत चुनाव से पहले नए सिरे से आरक्षण होने की खबर को लेकर जनपद में भावी प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ा दी है। लंबे समय से चुनावी जमीन तैयार कर रहे भावी प्रत्याशी आरक्षण का फॉर्मूला अपने परिचित आदि से समझने में लग गए हैं। हालांकि जनपद में अभी आरक्षण को लेकर कोई आदेश नहीं आया है। लेकिन विभाग ने पहले से ही आरक्षण की गोपनीय तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

गत 25 दिसंबर को ग्राम पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने के बाद पंचायत चुनाव की सरगर्मियां संबंधित विभागों के साथ ग्राम पंचायतों में भी दिखने लगी हैं। शासन व प्रशासन की हर गतिविधियों के आदेश और निर्देशों के क्रम में सभी भावी प्रत्याशी अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं। लंबे समय से चुनावी रणनीति तैयार कर रहे भावी प्रत्याशियों की धड़कन अब नए सिरे से आरक्षण होने की खबर ने उड़ा दी है। हालांकि, भावी प्रत्याशी पुराने आरक्षण के आधार पर ही चुनाव बिसात बिछाने में जुटे हैं। लेकिन उनका यह भी प्रयास कहीं आरक्षण के बदलाव को लेकर धराशायी न हो जाए। इसकी चिंता व साथ में विकल्प की तलाश में उनका समय गुजर रहा है। वास्तविक तस्वीर हालांकि आरक्षण की सूची जारी होने के बाद ही सामने आएगी। गत आरक्षण व जनसंख्या के आधार पर गुणा-भाग कर कई भावी प्रत्याशी पहले से ही आश्वस्त दिख रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर अधिकतर भावी प्रत्याशी अभी से अपनी-अपनी जीत का डंका बजाकर वोटरों को अपने पक्ष में करने का दावा भी करने लगे हैं। साथ ही चुनाव लड़ने के लिए भी तैयारियां लगभग पूरी करने का भी दावा किया जा रहा है। लगभग अब सभी को आरक्षण जारी होने के साथ शासन से पंचायत चुनाव की तिथि जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। जिला पंचायतीराज अधिकारी नंदलाल ने बताया कि अभी तक आरक्षण को लेकर शासन से कोई आदेश नहीं मिला है। नए सिरे से आरक्षण की खबर से भी संबंधित मुझे जानकारी नहीं है। शासन से मिलने वाले आदेशों का पालन किया जा रहा है और आगे भी पालन किया जाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें