फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश आई, अब होगी नालों की सफाई

Tue, 31 May 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
पा‌ल‌िका बो़र्ड बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद की सोमवार को हुई बोर्ड बैठक में 11 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव पर मुहरलग गई। बैठक में मानसून से पहले 54 लाख रुपये खर्च कर नालों की सफाई का प्रस्ताव पास किया गया। साथ्‍ा ही 20 अन्य प्रस्ताव शामिल किए गए।बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन पिंकी गर्ग ने की।
विज्ञापन



पालिका की बोर्ड बैठक में खास बात यह रही कि अंसारी रोड स्थित अंबेडकर पार्क क्षेत्र का नाम अंबेंडकर चौक रखने का प्रस्ताव रखा गया। बोर्ड ने इस प्रस्ताव पर सहमति दे दी है। बता दें कि इस प्रस्ताव को लेकर पूर्व में हंगामा हो चुका है। बैठक में अंसारी रोड पर गेट बए जाने के साथ 54 लाख रुपये से नालों की सफाई का प्रस्ताव भी पास हो गया।

इसके साथ ही अंसारी रोड पर अंसारी गेट और काली नदी पर मौलाना आजाद गेट बनाने पर सहमति बनी।  वार्ड 23 के सभासद सुनील शर्मा ने कच्चा दगड़ा रोड को लाल बहादुर शास्त्री मार्ग बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। इस पर भी बोर्ड ने सहमति जता दी। इस दौरान 11 करोड़ से होने वाले विकास कार्यों की निविदाओं को भी स्वीकृति दे दी गई।
विज्ञापन



पालिका की बोर्ड बैठक में निर्माणाधीन नाला गिरने का मामला भी उठाया गया। यह मामला वार्ड नंबर सात की सभासद प्रीति पाठक ने उठाया और आवास विकास द्वितीय में बन रहे नाले की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए जांच की मांग की। उन्होंने पेयजल की लाइन शिफ्ट नहीं करने का भी आरोप लगाया। बता दें कि, नाले का निर्माण पानी की पाइप लाइन के ऊपर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें