अनूपशहर में शहीद भगत सिंह को नमन करते कांग्रेसी। स्रोत: संगठन
बुगरासी/अनूपशहर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह जयंती पर उन्हें नमन किया गया। बुगरासी क्षेत्र में पर विश्व सनातन हिंदू फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम देशभक्ति और बलिदान की भावना को समर्पित रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण से किया गया।
मुख्य अतिथि कृपाल सिंह चौहान ने कहा कि भगत सिंह केवल स्वतंत्रता सेनानी नहीं थे बल्कि वे युवाओं के आदर्श और प्रेरणा-स्रोत हैं। विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व मंत्री मदन चौहान ने कहा कि आज के समय में युवा वर्ग को शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान करना चाहिए। रेडियो सिंगर मंशाराम चौहान ने मेरा रंग दे बसंती चोला जैसे गीतों की प्रस्तुति कर उपस्थित जनसमूह को भावुक कर दिया। इस दौरान फाउंडेशन अध्यक्ष ज्ञानेश चौहान, मलखान सिंह, राजेश चौहान, मुकुल चौहान मौजूद रहे।
अनूपशहर में कांग्रेसियों ने भगत सिंह को जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि शहीद भगत सिंह के विचार हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। भगत सिंह जाति धर्म के भेद और ऊंच नीच के भेद के खिलाफ थे। जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र राघव, प्रशांत बाल्मिकी ने कहा कि युवाओं को भगत सिंह को ढंग से पढ़ना चाहिए और उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए।