फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में मेटरनिटी विंग के पीछे बनेगा ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में मेटरनिटी विंग के पीछे बनेगा ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला महिला अस्पताल में 500 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगना प्रस्तावित है। प्लांट लगाने के लिए जगह का चयन कर लिया गया है। मेटरनिटी विंग के पीछे खाली जमीन पर प्लांट लगाया जाएगा। अस्पताल प्रशासन जगह चयनित हो जाने के बाद जल्द कार्य शुरू होने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

ऑक्सीजन की कमी को दूर करने और कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए शासन ने जिले में 14 ऑक्सीजन प्लांट लगाने का निर्देश दिया। लेकिन विभाग द्वारा इन्हें बनवाने में लगातार लापरवाही बरती जा रही है। 14 ऑक्सीजन प्लांट में से मात्र चार ऑक्सीजन प्लांट जहां तैयार हो चुके हैं, वहीं, शेष प्लांट लगवाने की प्रक्रिया कछुआ गति से चल रही है। जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. ज्योत्सना ने बताया कि अस्पताल परिसर के पीछे एंबुलेंस के लिए बनाई गई अस्थाई पार्किंग वाले स्थान पर ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। जेई को संबंधित स्थान से जनरेटर दूसरे स्थान पर रखवाने के निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही संबंधित स्थान पर ऑक्सीजन प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें