फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कुचेसर फोर्ट के मालिक से ठगे 2.83 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। शातिर साइबर ठगों ने फर्जी आईएएस अधिकारी बन कुचेसर फोर्ट के मालिक को सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। इसके बाद आरोपी ने अपने एक साथी का पुराना फर्नीचर बेचने के नाम पर 2.83 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। मामले में साइबर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना साइबर क्राइम में गांव कुचेसर के कुचेसर फोर्ट के मालिक विक्रमजीत सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 5 जुलाई को एक परिचित आईएएस अधिकारी की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। परिचित होने के चलते उनके द्वारा रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली गई। इसके बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर बात करते हुए उनसे कहा कि उनके सीआरपीएफ में तैनात एक मित्र का तबादला हो गया है।
उनके द्वारा फर्नीचर और इलेक्ट्रानिक सामान मात्र 95 हजार रुपये में बेचा जा रहा है, जिसे वह खरीद लें। आरोपी ठग ने पीड़ित को एक रसीद भी भेजी। पीड़ित ने उस पर विश्वास कर 95 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। इसके बाद आरोपी द्वारा सामान की सिक्योरिटी एवं अन्य मदों के नाम पर धनराशि ट्रांसफर करा ली गई।
विज्ञापन

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच साइबर टीम द्वारा की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें