फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सिकंदराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर बनेगा ओवरहेड टैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नगर के सिकंदराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर करीब डेढ़ करोड़ की लागत से ओवरहेड टैंक का निर्माण किया जाएगा। ओवरहेड टैंक के निर्माण से नगर की सात कॉलोनियों के करीब 30 हजार लोगों को निर्बाध जलापूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन


जेई जल निगम राजकुमार ने बताया कि अमृत योजना 2.0 के तहत सिकंदराबाद में पेयजल की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सर्वे किया जा रहा है। जिसके बाद डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। योजना के तहत पुरानी लाइनों की मरम्मत, नई पाइप लाइन बिछाने, नलकूपों की मरम्मत, उनके खराब सामान को बदलने के कार्य शामिल है। वहीं नगर में एक ओवरहेड टैंक बनाने की भी योजना है। ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए सिकंदराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर जमीन की तलाश की जा रही है।
एसडीएम कॉलोनी, कटाखेड़ा में ओवरहेड टैंक के निर्माण के लिए सर्वे भी किया गया है। ओवरहेड टैंक के निर्माण से एसडीएम कॉलोनी, सिरोधन रोड, पुराना होली मेला, टीचर्स कॉलोनी, राधा कुंज, खुर्जा रोड, जेवर रोड के करीब 30 हजार लोगों को निर्बाध जलापूर्ति मिलेगी। उक्त सभी कॉलोनियों से ओवरहेड टैंक की दूरी अधिक होने के कारण कॉलोनियों के लोगों को निर्बाध जलापूर्ति नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें