फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तीन दिन से लगातार छाए बादल, डिबाई में बूंदाबांदी, बारिश का अनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। लगातार बदल रही मौसम की रंगत के बीच पिछले तीन दिन से बादल छाए हुए हैं। रविवार को डिबाई क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। कभी बादल छाए रहे तो कभी हल्की धूप निकल आई। तापमान कम होकर 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके बावजूद लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल सकी। वहीं, मौसम वैज्ञानिक बारिश होने का अनुमान जता रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। बादलों की आवाजाही के बीच सुबह से ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। बादल छाने के कारण बारिश की उम्मीद थी लेकिन बारिश नहीं हुई। गर्म हवाओं के झोंकों का भी लोगों को सामना करना पड़ा। पूरा दिन किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बारिश होने का इंतजार करते रहे। किसान प्रेमवीर व राकेश का कहना है कि इस समय बारिश की जरूरत है। बारिश होने से धान व गन्ना समेत कई फसलों को फायदा मिलेगा। बारिश से ही गर्मी व उमस से राहत मिल सकती है। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान कम होकर 32 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आर्द्रता 74 और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास दर्ज की गई।
कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि लगातार बदल रहे मौसम के बीच बारिश का अनुमान है। इस समय बारिश होने से ही गर्मी व उमस से राहत मिलेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें