फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 83 करोड़ के पुल में निर्माण के दौरान ही आ गई दरार

विज्ञापन
विज्ञापन
83 करोड़ के पुल में निर्माण के दौरान ही आ गई दरार
विज्ञापन

ऊंचागांव। अमरोहा-मुरादाबाद का रास्ता कम करने के लिए गंगा नदी पर 83 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे पुल के निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाया है। मामले में शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि पुल निर्माण के दौरान ही पिलर में दरारें आ रही हैं। ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया।
गांव थाना गजरौला के माजरा माली की मड़ैया से अमरोहा के गांव विरामपुर की ओर गंगा नदी पर 83 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण की देखरेख उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की देखरेख में एडीकॉन कंपनी द्वारा पुल का निर्माण किया जा रहा है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने पुल निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाते हुए कार्य स्थल पर पहुंचकर हंगामा किया। लोगों ने पुल के निर्माण की मौके पर स्थिति की जांच की तो पाया कि पुल के लिए बनाए गए पिलरों में दरार आ रहीं हैं। जिसके बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद लोगों ने नारेबाजी करते हुए सेतु निगम सुपरवाइजर युमना नारायण से वार्ता की। साथ ही सेतु निगम के अधिकारियों को मौके की वीडियो और फोटो भेजते हुए शिकायत की। आरोप लगाया कि घटिया सामग्री के प्रयोग के चलते पिलर में दरारें आ रही हैं। शिकायत के बाद सेतु निगम के सीपीएम अधिकारी डीके गुप्ता टीम के साथ पुल निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे। मौके पर दिनेश भाटी, धर्म सिंह प्रधान, प्रेमराज प्रधान, डालचन्द लोधी, संजय प्रधान, अमित कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुल का छठा पिलर एक ओर झुका
पुल निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। कर्मचारियों की लापरवाही का आलम यह है कि पिलर बनाने के कुछ समय बाद ही छठा पिलर एक ओर झुक गया है। झुका पिलर देखकर लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। जिसके बाद कर्मचारी इसे सीधा करने का प्रयास कर रहे हैं।
ग्रामीण बोले
पिछले दिनों पुल निर्माण कार्य में लगाई जा रही घटिया सामग्री को सेतु निगम के अधिकारियों ने जांच के दौरान पकड़ा था। निर्माण में लगाई जा रही कोर्स सेंड में सिल्ट की मात्रा अधिक होने के कारण रिजेक्ट कर दी गई थी। जांच के बाद फिर से उसी सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। - रनवीर सिंह
पुल निर्माण में बरसात के दौरान करीब चार सौ सीमेंट के कट्टे बरसात में भीग कर जम गए थे। उस सीमेंट को भी निर्माण कार्य में लगा दिया है। जिससे पुल निर्माण लापरवाही का खुलासा हो रहा है। अधिकारी भी निर्माण की देखरेख में लापरवाही बरत रहे हैं। - दुर्वेश कुमार
पुल निर्माण की सामग्री को तैयार करने के लिए प्लांट लगा हुआ है वर्तमान में मशीन को चलाने के लिए ऑपरेटर नहीं है। एक स्थानीय व अप्रशिक्षित व्यक्ति मशीन का संचालन कर रहा है। जिसे पुल के निर्माण में प्रयोग की जाने वाली सामग्री के बारे में जानकारी नहीं है। - लाल सिंह
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बीम में दरारें पाई गई हैं। आईआईटी कंपनी की टीम बुलाकर दरार की टेस्टिंग कराई जाएगी। टेस्टिंग रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डीके गुप्ता, सीपीएम, सेतु निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें