फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सौ से अधिक सीसीटीवी खंगाले, अब भी पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। समसपुर के ग्राम प्रधान प्रहलाद की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की पांच टीमें जुटी हुई हैं। शव मिलने के बाद दूसरे दिन भी पुलिस हत्या-आत्महत्या और हादसे की गुत्थी को सुलझाने में विफल है। पुलिस अब तक घटनास्थल और प्रहलाद के घर के बीच पड़ने वाले करीब 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन

पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनी है। डॉक्टरों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में मौत का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, जिसके चलते विसरा प्रिजर्व किया गया है। विसरा को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि प्रहलाद की मौत का कारण क्या रहा है।
पुलिस ने प्रधान के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर कई लोगों से पूछताछ भी की है। इनमें से कुछ लोग वे हैं, जिनसे प्रहलाद की गायब होने वाले दिन आखिरी बार बात हुई थी। पुलिस पुरानी चुनावी रंजिश और पैसे के लेनदेन के एंगल पर भी जांच कर रही है। एसएसपी का कहना है कि कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही मामले का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन


Iसीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस टीम की मदद से संदिग्धों को ट्रैक किया जा रहा है। विसरा रिपोर्ट का इंतजार है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। - प्रखर पांडेय, सीओ सिटीI
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें